संतकबीरनगर, मार्च 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में राष्ट्रीय जनगणना-2027 को लेकर कवायद शुरू हो गई है। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना होगी और द्वितीय चरण में जनसंख्या और जाति की गणना होगी। इसके लिए जिम्मेदारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में डीएम ने कर्मचारियों से कहा कि जनगणना को सफलता पूर्वक संपन्न कराएं। इस दौरान जनगणना से संबंधित समस्त डिजिटल टूल्स एवं प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित जिला स्तरीय एवं चार्ज अधिकारियों को जानकारी दी गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना निदेशालय से आए उप निदेशक जनगणना/मंडल प्रभारी संजय कुमार, जिला प्रभारी जनगणना सुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं नागेन्द्र यादव ने समस्त चार्ज अधिकारियों को जानकारी दी। जनपद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.