धनबाद, मई 13 -- राजगंज के काशीटांड़ गांव में मंगलवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब दो चचेरे भाइयों का शव एक साथ गांव पहुंचा। परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की नम आंखों ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। जिस घर में बहन की शादी की तैयारियां और खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। बताया जाता है कि दोनों चचेरे भाई तमिलनाडु में साथ काम करते थे और बहन की शादी में शामिल होने चार दिन पहले ही गांव लौटे थे। परिवार में शादी की रौनक थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार की रात बरवाअड्डा जीटी रोड पर गोविंदपुर से बाइक से घर लौटने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक सवार दो को रौंदा मृतकों की पहचान निमाई बाउरी और मनोज बाउरी के रूप में हुई ह...