हरदोई, अप्रैल 19 -- पिहानी, संवाददाता। थानाक्षेत्र के पण्डरवा किला गांव में रविवार की दोपहर को आग लग गयी। इस अग्निकांड मर झोपड़ी डालकर रह रहे दो परिवार चपेट में आ गए। सारी गृहस्थी जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गांव निवासी रिजवान और उनके भाई इशहाक झोपड़ी डालकर परिवार सहित रहते हैं। दोनों भाई मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार की दोपहर को अचानक लगी आग से दोनों की झोपड़ी जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया,लोग आग को बुझाने में जुट गए। बड़ी मुश्किल से आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक दोनों की झोपड़ी और उसमें रखा गृहस्थी का सामान बिस्तर,चारपाई, राशन,कपड़े आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। रिजवान के किसी को देने के लिए रखे दस हजार रुपए भी अग्निकांड की भेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.