मोतिहारी, फरवरी 11 -- हरसिद्धि, निसं.। थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गांव में दो घरों का ताला तोड़ नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिये। मामले में पीड़ित शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय व भूपेंद्र कुमार पाण्डेय ने थाना में आवेदन दिया है। भूपेंद्र पाण्डेय ने दिए आवेदन में कहा है कि उनका कोटवा में रेडिमेड की दुकान है। जबकि परिवार भटवालिया गया था। वे दिन में खाना खाकर घर में ताला बंद कर कोटवा दुकान पर चले गए। शाम मे लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा टूटा हुआ था। अलमीरा में रखे हुए सोने व चांदी के जेवरात सहित 50 हजार रुपये नकद व कीमती कपड़े चोरी हो गयी है। उन्होंने बताया कि चोरी गयी जेवरात की क़ीमत करीब 10 लाख रुपये होगी। वैसे ही बगलगिर शैलेन्द्र पाण्डेय अपना घर बंद कर अरेराज जोगियार गांव गए। वहां से र...