आरा, अप्रैल 9 -- बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव में चोरों ने बुधवार की रात घटना को दिया अंजाम बिहिया। निज संवाददाता बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात समेत अन्य सामानों की चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी घरवालों को गुरुवार की सुबह में हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोर समरदह गांव निवासी राजकिशोर यादव के घर में उस वक्त घुसे, जब घर के सभी लोग सोये थे। इस दौरान चोरों ने एक कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के गहने, कपड़े और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घर में चोरी की वारदात की जानकारी घरवालों को सुबह में जगने के बाद हुई। इसके अलावा चोरों ने उसी रात सुरेन्द्र पासवान के घर का ताला तोड़कर गहने व अन्य कीमती सामानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.