औरंगाबाद, मई 2 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित अमृत बिगहा काली स्थान के पास अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगद और जेवरात सहित करीब नौ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में चितरंजन पासवान की पत्नी संगीता देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले में बताया गया है कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे गोदरेज को खंगाल दिया और उसमें रखे 30 हजार रुपये नगद के साथ सोना-चांदी के जेवरात चुरा लिए, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। इसी क्रम में पड़ोसी कृष्णा पासवान की पत्नी संगीता कुमारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। वहां से भी ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी...