दरभंगा, दिसम्बर 8 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के कटका गांव में गत छह दिसंबर की रात चोरों ने संजीव ठाकुर एवं कालीकांत ठाकुर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहां से चोरों ने 80 हजार रुपये नगद एवं 10 भर से अधिक सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी। एसएफएल एवं अन्य तकनीकी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। संजीव ठाकुर ने बताया कि उसके घर पर पहुंचे चोरों ने बक्सा और अलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नगद और लगभग तीन भर सोने के जेवरात की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि उनके घर के बगल में लगे पेड़ पर चढ़कर चोर आंगन में चले आए और उनकी मां का कमरा खाली था जिसको तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। भागते समय एक चोर जख्मी हो गया। इस कारण दरवाजे पर खून के धब्बे मिले हैं। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.