गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धार्थ विहार में ईडब्ल्यूएस फ्लैट का ताला खोलकर लाखों की नगदी-जेवर चोरी कर लिए गए। वहीं, नंदग्राम थानाक्षेत्र में चोरों ने निर्माणाधीन मकान से वायरिंग का तार और अन्य सामान चोरी कर लिया।सिद्धार्थ विहार के एसजी शिखर ईडब्ल्यूएस फ्लैट में रहने वाली प्रिया सिंह ने पुलिस को बताया कि सात मार्च को वह अपने पति नवीन कुमार सिंह के साथ ड्यूटी के लिए घर से बाहर गई थीं। शाम के समय जब घर लौटी और दरवाजे का ताला खोलने के लिए हाथ लगाया तो ताला बिना चाबी के ही खुल गया। इससे उन्हें शक हुआ। घर से लाखों के गहने और नगदी गायब थी। कुछ देर बाद उनके पति भी घर पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं, नंदग्राम थानाक्षेत्र में भट्टा नंबर-पांच रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में भी ...