अमरोहा, अप्रैल 21 -- उझारी। कस्बे में रविवार रात एक घर के मेन गेट का ताला तोड़कर व दूसरे घर की दीवार में कूमल लगाकर चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषण व चार पशु समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने थाना सैदनगली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला तरारा रोड निवासी नजर अली पुत्र जमाल खान अपने घर का ताला लगा कर परिवार के साथ सरथल बैटला जिला मुरादाबाद शादी समारोह में गए थे। सोमवार सुबह उन्हें पड़ौसी से पता लगा कि उनके घर का मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है और चोरी हो गई है। यह भी पढ़ें- इंजीनियर समेत दो घरों में चोरों का धावा, लाखों का माल ले उड़े नजर अली घर पहुंचे तो घर के अंदर से तीन बकरी गायक थीं। वहीं सेफ में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, च...