अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपट्टी व टेकनपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों से लगभग साढ़े चार लाख नगदी के अलावा लगभग पांच लाख के सोने व चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना से संबंधित गांब में खलबली मच गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। शनिवार रात चोरों ने पहले अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शुकुल पट्टी गांव स्थित राकेश कुमार के घर को निशाना बनाया। बताया जाता है कि घर के पीछे से चोर अंदर आए। उस समय परिवार के सदस्य घर के अगले हिस्से में सो रहे थे। इसका लाभ उठाते हुए चोरों ने पीछे के कमरे में पहुंचकर अलमारी व बाक्स का ताला तोड़ा। इसके बाद सोने व चांदी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.