मुंगेर, जून 18 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के बढ़ौनियां गांव में मंगलवार की रात दो घरों में हुई चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों पीड़ित परिवारों ने संग्रामपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। 24 घंटे बाद भी पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। गौरतलब है कि, मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने गांव के दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली थी। पहले मामले में बढ़ौनियां निवासी अरुण कुमार सिंह के घर से गोदरेज अलमारी और ट्रंक का ताला तोड़कर करीब 450 ग्राम सोने के जेवरात, एक किलो चांदी के आभूषण, 40 हजार रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर । आवेदन मे...