जौनपुर, जनवरी 28 -- मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थानान्तर्गत कुंडी ग्राम पंचायत में स्थित जोगेंद्र प्रजापति एवं खन्नाजी प्रजापति के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में रखे आभूषण और नगदी चोरी कर लिए। जोगेंद्र के घर से एक चैन, पायल, 10हजार रुपये और अन्य सामान चोरी हुआ है। खन्ना के घर से एक मंगल सूत्र करधन, टोपा पायल, कनफूल चोरी करलिए। दोनों के घर में ताला बंद था। घटना 25 जनवरी की बतायी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...