लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ,संवाददाता। ठाकुरगंज पुलिस ने दो घरों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चोरों के पास से 25 हजार नगद और सोने-चांदी के जेवर मिले।

चोरी की घटनाएं ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि बीती 18 अप्रैल को बसंतकुंज सेक्टर आई निवासी कमरून निशा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह 16 अप्रैल को घर में तालाबंद कर अपने पूरे परिवार के साथ बाराबंकी गई थी। दो दिन बाद घर लौटकर आई तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर गई तो सारा सामान फैला था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। वहीं नौ मई को बसंतकुंज सेक्टर आई निवासी गीता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। कि वह बीती सात मई को पूरे परिवार संग गोंडा गई थी। नौ मई को लौटकर घर आई तो घर के...