शाहजहांपुर, मई 9 -- जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भूपेंद्र और ग्रीस की मौत से लखनपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों दोस्त डेयरी कारोबार से जुड़े थे और शुक्रवार को नई लोडर गाड़ी खरीदने शाहजहांपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ट्रक की टक्कर ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुंचे। अस्पताल में एक साथ दोनों शवों को देखकर हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। गांव में महिलाओं के विलाप और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना रहा। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र के बहनोई की करीब 15 दिन पहले ही सड़क हादसे में मौत हुई थी। यह भी पढ़ें- नई गाड़ी खरीदने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत उसी घटना के चलते परिवार के कई सदस्य वहां गए हुए थे। अभी...