लखीमपुरखीरी, जून 1 -- नेशनल हाईवे पर गांव पाल अभय कचनार में सड़क किनारे बने दो मकानों में अज्ञात चोरों द्वारा दीवार काटकर कमरे में रखी अलमारी से गहने और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह घर वाले जागे तो बिखरा सामान देखकर अवाक रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। नेशनल हाईवे पर गांव पाल अभय कचनार में लगे ईट भट्ठा के पास बने मोहम्मद शाहिद गर्मी के चलते आंगन और छत पर सोए हुए थे। मौका पाकर मकान में खेत की तरफ वाली दीवार काटकर चोर अंदर कमरे में घुस और सेफ का ताला तोड़कर पिता की इलाज के लिए रखे रुपये के साथ पत्नी और भट्टे पर काम करने आई बहन के रखे गहने चोरी कर ले गए। घटना को अंजाम देकर दूसरे पड़ोस में बने सुल्तान के मकान को निशाना बनाया। पीछे की दीवार काट कर बेटे के इलाज के लिए रखें रुपए ...