गंगापार, मार्च 2 -- इलाके के ब्लॉक परिसर में दो अलग अलग घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। मोहम्मद पुर सराय अली सभा में स्थित खंड विकास कार्यालय के बगल सरकारी आवास का ताला तोड़कर हजारों का सामान चुरा ले गए। जिसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर संजीव कुमार व सीएचसी में तैनात एएनएम ऊषा यादव हैं। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं खंड विकास अधिकारी मऊआइमा उमेश सिंह ने डीएम पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बगल में शराब का ठेका होने के कारण आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.