मैनपुरी, अप्रैल 22 -- बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी रेनुका पत्नी मिजाजीलाल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 30 मार्च को उसका पुत्र विक्रम सिंह शीतला देवी मंदिर पर नेजा चढ़ाने जा रहा था। तभी आदर्श कृष्णा कॉलेज ऑफ एजूकेशन के सामने ट्रैक्टर संख्या यूपी 84 एके 5161 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे विक्रम की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के चलते वह तहरीर देर से देने पहुंची। पुलिस ने तहरीर पर संख्या के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के खटिकपुर निवासी मिलाप सिंह पुत्र गोपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अप्रैल को 11 बजे उसका पुत्र रिषी अपनी पत्नी के साथ शीतला मंदिर में दर्शन करने गया था। तभी धर्मवीर सिंह की दुकान के सामने देवीरोड के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी ...