संवाददाता, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पुराभोज गांव में बुधवार सुबह शादी की जिद पर अड़े एक युवक ने 120 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर से मौत की छलांग लगा दी। इसके पहले करीब दो घंटे तक वहां परिजन और ग्रामीण युवक को समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना और कूद गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक के कूदने का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पुराभोज निवासी 24 वर्षीय सुमित गांव के बाहर लगे 120 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। ऊपर से ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि वह रिश्तेदारी की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करने की जिद पर अड़ा था। परिजन और युवती इसके लिए तैयार नहीं थे। चर्चा रही कि युवती ...