अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौली के आलमपुर रोड पर हुए हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। परिजन आरोपी चालक को मौके पर लाने व कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वाहनों में ईंट पत्थर तक फेंक डाले। पुलिस से भी नोंकझोंक हो गई। जैसे ही गांव में हादसे की खबर पहंुची तो एक के बाद एक काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। शव पड़ा देख मां बेसुध हो गई। इसी बीच आक्रोशित लोग सड़क पर बैठ गए। खेतों से होकर निकल रहे राहगीरों से भी भीड़ ने मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- डंपर ने बाइक सवार युवक कुचला,लगाया जाम, तोड़फोड़ कर लगाई आग वाहनों में ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ का आक्रोश देख आसपास के थानों का पुलिस फोर्स बुलाया गया। सूचना मिलते ही दादों,छर्रा,पालीमुकीमपुर और अतरौली थाने का पुलिस फोर्स मौके ...