भागलपुर, नवम्बर 25 -- गोराडीह-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग स्थित मोजाहिदपुर इसाकचक एवं लोदीपुर संयुक्त थाना क्षेत्र सीमा पर बौंसी रेलवे पुल के समीप लगातार जाम लग रहा है। सोमवार को भी दोपहर बाद दो घंटे तक जाम लग गया। जिसके कारण सड़क पर दोनों तरफ सभी वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीन पहिया यात्री वाहन से लेकर स्कूल बस तक इस लंबी कतार एवं जाम में फंसी रही। जाम इतना लग गया कि सड़क पर शीतला स्थान चौक से लेकर सरमसपुर तक दोनों तरफ से सभी वाहनों की कतार लग गई। पुल के समीप गाड़ी ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों तरफ से वहां घुसने के बाद और जाम लग रहा था। वहीं बौसी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के पाइलिंग एरिया में भी वन-वे होने के कारण दोनों तरफ से वाहन घुस जाने के बाद और जाम लग गया। शहरी क्षेत्र मोजाहिदपुर इसाकचक थाना के पुलिस जाम हटाने के लिए मौजूद नहीं थे। लोग ...