लखीसराय, मार्च 10 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय थाना के एसआई मोहम्मद आलम ने दो घंटे के भीतर गायब हुए बाइक को बरामद करने में सफलता पाई है। यह बाइक एसबीआई बैंक से जुड़े एक केन्द्र संचालक भूपेश कुमार की थी। उसने सोमवार को इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रोहित कुमार के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हुई और लगातार वाहन की खोजबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में केन्द्र के इर्द-गिर्द से बाइक को बरामद कर लिया। इससे भूपेश कुमार और उसके परिवार के लोगों में प्रसन्नता देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...