आजमगढ़, अप्रैल 28 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा समेत आसपास के गांवों में इन दिनों रात में विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। हालत यह है कि दो घंटे में पंद्रह बार बिजली ट्रिप कर रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं मे रोष है। इन दिनों गर्मी अधिक होने से सभी लोग बेहाल हैं। दिन में धूप और रात में बिजली कटौती से लोग परेशान हो जा रहे हैं। हालत ये है कि शाम होते ही कटौती शुरू हो जाती है। फिर आपूर्ति चंद घंटे बाद शुरू होती है तो ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। यक क्रम सप्ताह भर से बना है। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर बिजली न मिलने से लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। जेई की लापरवाही के चलते आए दिन फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या लोग झेल रहे हैं। यही स्थित जाफरपुर उपकेंद्र के बाकीपुर, से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.