उन्नाव, मई 20 -- कृष्ण कुमार मिश्र, अचलगंज। अचलगंज थानाक्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने महज दो घंटे के भीतर चार लोगों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। तमंचे के बल पर छात्रों और युवकों से बाइक, मोबाइल और नगदी लूटने के साथ विरोध करने पर बदमाशों ने बेरहमी से तमंचे की बट से हमला कर दो लोगों को लहूलुहान कर दिया। सनसनीखेज वारदातों के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची तो वारदात के 24 घंटे के अंदर बुधवार सुबह लखनऊ रेंज आईजी किरण एस सीधे अचलगंज थाना पहुंचे। बंद कमरे में अफसरों की जमकर क्लास लगाई। प्रथम दृष्टया पुलिस रिस्पॉन्स एवं प्रभावी चेकिंग में शिथिलता व लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक थाना अचलगंज बृजेश शुक्ला एवं थानाध्यक्ष थाना बीघापुर राजपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। यह भी पढ...