औरैया, जून 22 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली औरैया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 9 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को मात्र दो घंटे के भीतर खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली और स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की प्रशंसा की।जानकारी के अनुसार सोमवार को एक 9 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्ची को ब्रह्मनगर स्थित बाल सैनिक स्कूल के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और सत्यापन के बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। प...