भदोही, सितम्बर 6 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात का क्रम थमने के साथ ही जिले में गंगा का पानी भी अब तेजी से कम हो रहा है। रविवार को दो घंटे में एक सेंटीमीटर पानी कम हो रहा था। उधर, अब घटाव के बाद कीचड़ एवं गंदगी के कारण तराई के गांवों में बीमारियों का डर बन गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दवा का छिड़काव नहीं किया तो स्थितयां गंभीर होंगी। बता दें कि देर से आए मानसून एवं समुद्र में बने हवा के दबाव के कारण जिले में करीब एक माह से अच्छी बरसात हो रही थी। इसके कारण धान की फसल को जीवनदान मिला। लेकिन अन्य खरीफ फसलें तबाह हो गईं। उधर, लगातार पानी बरसने एवं आसपास के प्रांतों में भी आफत की बारिश के बाद गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा था। गत दिनों वह चेतावनी बिन्दु से दो मीटर नीचे था। हालांकि उसके बाद से पानी लगातार कम हो रहा है। डीघ ब्लाक ...