मुजफ्फर नगर, जून 7 -- खतौली शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ। अधिकारियों के इंतजार में फरियादी लंबे समय तक बैठे रहे। समाधान दिवस शुरू होते ही शिकायतकर्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ अधिक होने पर अधिकारियों ने कई लोगों से जल्दबाजी में शिकायत पत्र लिए, जिससे कुछ फरियादियों में नाराजगी भी देखने को मिली।समाधान दिवस सुबह 10 बजे शुरू होना था, लेकिन अधिकारियों के देर से पहुंचने के कारण इसकी शुरुआत करीब 11:40 बजे हो सकी। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- चकबंदी में अनियमितताओं का आरोप, भाकियू का तहसील में धरना-प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चले समाधान दिवस में कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 11 का मौक...