बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- दो घंटे तक चली जेल में छापेमारी, खाली हाथ लौटे अधिकारी फोटो 17 शेखपुरा 02 - शेखपुरा जेल में छापेमारी के बाद बाहर आते डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी व अन्य । शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी की अगुवाई में गुरुवार की देर रात शेखपुरा जेल में छापेमारी की गई। करीब दो घंटे तक एक - एक वार्ड की तलाशी ली गई। परंतु, जिला प्रशासन के अधिकारियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- जेल में 3 घंटे छापेमारी, कुछ भी नहीं हुआ बरामद छापेमारी में एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ डा राकेश कुमार, डीसीएलआर मृत्युंजय कुमार सहि...