सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी। शहर को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बार जिला मुख्यालय डुमरा में निगम ने अतिक्रमण और पॉलिथीन के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई की। जैसे ही निगम का अभियान दल पुराने डुमरा नगर पंचायत स्थित निगम के दूसरे कार्यालय से निकला, सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया। नगर निगम के टाउन प्लानर राहुल कुमार, स्वच्छता अधिकारी गौतम कुमार और टैक्स दारोगा कालिका नंदन प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने समाहरणालय मार्ग होते हुए शंकर चौक तक सघन अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता अभियान से दुकानदारों को किया जागरूक, पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने पर जोर इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले, फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले और अस्थायी दुकानदा...