अलीगढ़, जून 11 -- हरदुआगंज, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत नदियों के कायाकल्प, नदी पुनर्जीवन, जैव विविधता संरक्षण, सीवेज प्रबंधन एवं बाढ़ प्रबंधन विषयों पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर की प्रधान कल्पना सिंह और गजेंद्र चौधरी ग्राम पंचायत तलेसरा विकास खण्ड टप्पल को नामित किया गया है। कार्यालय प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग अलीगढ़ के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जून से 13 जून 2026 तक डीडीए यमुना जैव विविधता पार्क, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में जनपद अलीगढ़ से चयनित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।कल्पना सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण, नदी पुनर्जीवन तथा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएग...