पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। जिले की दो ग्राम पंचायतों में वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करने के लिए जांच कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इन कमेटियों को जांच कर पंद्रह दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायतों में गड़बड़ियों के मामले समय-समय पर प्रकाश में आते हैं। इन मामलों में अन्य विभागों के अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच कराई जाती है। उसके बाद कार्रवाई की जाती है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सबलपुर खास और गांव दुर्जनपुर कलां में विकास कार्यों के लिए आई धनराशि में प्रधान और पंचायत सचिव ने गड़बड़ी की है। इस मामले की डीएम से ग्रामीणों ने शपथपत्र शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की। इस मामले में डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया है। ग्राम पंचायत सबलपुर खास में राष्ट्रीय आजीविका मिशन क...