सासाराम, मार्च 14 -- परसथुआ, एक संवाददाता। नवीन नवयुवक छात्र संघ कथराई के सौजन्य से दो गोला चैता का मुकाबला कराया गया। जिसमें ब्यास पिंटू यादव बक्सर व ब्यास मिथिलेश सिंह प्रेमी आरा के बीच दो गोला चैता का गायन पूरी रात चला। सुबह चैता गायन के शील्ड विजेता ब्यास पिंटू बक्सर को घोषित किया गया। जबकि उप विजेता आरा के ब्यास का दल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...