फिरोजाबाद, मार्च 26 -- फिरोजाबाद, हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह पूर्वक ब्लॉक स्तर पर संपन्न हुआ। विकास खंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस-दस नोडल शिक्षक, नोडल शिक्षक संकुल, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ईसीसीीई एजूकेटर एवं शिक्षामित्रों ने इसमें प्रतिभाग किया। बुनियादी एवं प्राथमिक शिक्षा हेतु अभिभावकों को जागरूक करते हुये सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रशंसनीय कार्य पर इन्हें सम्मानित किया। वहीं निपुण स्कूल के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। निपुण साक्षर मिशन के तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए थर्ड पार्टी आंकलन में घोषित निपुण स्कूलों के शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर 533 निपुण स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक को मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने प्रमाण पत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.