बाराबंकी, दिसम्बर 6 -- बाराबंकी। प्राइवेट कम्पनी बनाकर पैसा जमा कर दो गुना करने का वादा कर पांच लाख रुपए हड़प लिए। इतना ही नहीं पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर एसपी ने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर जांच किए जाने के आदेश दिए। शहर के निवासी सरफराज अली सिददीकी ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओवरी व ग्राम टेरा व मंशापुरवा थाना जहागीराबाद के पांच लोगों ने मिलकर एक कम्पनी बनाई। जो लोगों से रोजाना पैसा जमा करती थी। प्रार्थी ने अपना पैसा कई सालों तक जमा किया। पीड़ित ने जब अपने जमा पांच लाख रुपए मांगे तो कम्पनी के लोगों ने पैसा वापस करने से इंकार कर दिया और पीड़ित को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी केआदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।

हिंदी हिन...