गिरडीह, जनवरी 28 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रखो पंचायत के खेतों में 26 जनवरी (सोमवार) को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में स्थानीय मुखिया सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने घोड़थम्भा ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एक पक्ष की ओर से मेनका कुमारी पति बबलू यादव ने अपने आवेदन में बताया कि 26 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे उनके घर के सामने से सरस्वती पूजा की प्रतिमा भ्रमण के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाया जा रहा था। गांव के लोगों द्वारा गाना बंद करने का विरोध करने पर जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके ससुर विजय यादव पर गंभीर हम...