दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग, किशोर को तमंचे के साथ पकड़ा
रुद्रपुर, मई 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भदईपुरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। इसके बाद लोगों ने एक किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। भदईपुरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जो दोबारा आमने-सामने आने पर हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- लालपुल पर युवकों के दो गुटों में हुई फायरिंग का वीडियो वायरल गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों गुटों के लोग वहां से भागने लगे। इस दौरान लोगों ने भाग रहे एक किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.