चतरा, मार्च 7 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि ।प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार की देर शाम किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामले को लेकर गांव के शंभू पांडेय की पत्नी संगीता देवी ने करीब दस लोगों के विरुद्ध थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोपी चंदन पांडेय को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीकांत पांडेय और शंभू पांडेय के स्वजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई।मा...