चतरा, मार्च 6 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। होली के दौरान बुधवार देर शाम दो गुटों के आपसी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। इस मामले को लेकर प्रथम पक्ष रंजन कुमार की ओर से राजपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। आवेदन में प्रथम पक्ष के द्वारा आरोप लगाया गया है कि बुधवार देर शाम बच्चों के आपसी कहा सुनी हो गई थी, जिसे समझा बूझकर घर भेज दिया गया था। लेकिन थोड़ी देर के इस बात को लेकर द्वितीय पक्ष के लोग लाठी डंडे टांगी से लैस होकर प्रथम पक्ष के घर आए और मारपीट शुरू कर दिया। इस घटना में श्रवण कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस राज एवं रंजन कुमार घायल हो गए। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें प्रिंस पासवान, आर्यन पासवान, सुबोध पासवान, रामभरोस पासवान, शिवम भारती, रंजन पासवान, नीतीश पासवान, सुजल पासवान, ओमंत राज, कैलाश पासवा...