मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में रविवार को पूर्व की रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में मधु देवी, राजेश महतो, बबुनी देवी, गोपाल महतो एवं विपुल दीक्षित, पंकज दीक्षित आदि शामिल हैं। दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...