दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग से दहला पटना, सीने में गोली लगने से किशोर की मौत; 2 गंभीर
पटना, जून 8 -- Bihar Crime News: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ ताराचक नाले के पास एक पार्टी के दौरान अचानक दो गुटों में भारी विवाद हो गया, जो देखते ही देखते अंधाधुंध गोलीबारी में बदल गया। इस खूनी संघर्ष में गोली लगने से 16 साल के एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की खबर पाकर एएसपी शिवम धाकड़ और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की सघन छानबीन में जुट गए हैं।बाइक पर बैठे किशोर के सीने में लगी गोली मिली जानकारी के मुताबिक, मृत किशोर की पहचान नितिन कुमार (16 वर्ष) के रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.