मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में बुधवार को दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। इसमें 42 वर्षीय विजय राय, 35 वर्षीय नवल राय, मनीष पासवान जख्मी हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने मनीष पासवान को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद से दो गुटों के बीच तनाव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...