लखीसराय, मार्च 28 -- सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस ने एक कांड के आरोपी विनीत कुमार पुरानी बाजार को छापेमारी करके गिरफ्तार किया। बाजार में एक चाय दुकान में पुलिस ने छापेमारी की थी। वहीं थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव से एक वारंटी सरोज यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। एसआई खुर्शीद आलम ने कार्रवाई की। इस संबंध में उन्होंने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...