बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने व पशुपालन को स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनाने के उद्देश्य से संचालित गौ संवर्धन योजना के तहत जिले में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। योजना के लिए 224 लोगों ने आवेदन किया है। पात्र लाभार्थियों का चयन 28 जुलाई को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 115 पुरुष और 109 महिलाओं ने आवेदन किया है। सभी आवेदनों का विभागीय स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है। पात्र अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ई-लॉटरी से किया जाएगा, जिससे सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित प्रत्येक लाभार्थी को दो दुधारू गाय खरीदने के लिए दो लाख रुपये की परियोज...