नोएडा, दिसम्बर 12 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। रानौली लतीफपुर और कोट गांव में विकास कार्यों में हुई अनियमितता की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी मेधा रुपम ने दोनों गांव के लिए अलग कमेटियां बना दी है। कमेटियों को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम मेधा रुपम को कोट गांव के अनुज कुमार ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि सिंहराज के मकान से पानी की टंकी तक इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण दिखाकर करीब पांच लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर कार्य नहीं किया गया है। इस शिकायत की जांच की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी है। वहीं रानौली लतीफपुर निवासी नागीन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023-24 में हुए कई निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं हुई हैं। कई कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं ह...