दो गांव में पशु चिकित्सक की टीम ने किया टीकाकरण
बाराबंकी, मार्च 12 -- कोठी। थाना क्षेत्र बालकपुरवा व रामापुर गांव में गुरुवार को पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व की टीम के द्वारा जानवरों को वैक्सीनेशन व टीकाकरण का कार्य किया गया। यह टीकाकरण हिंदुस्तान अखबार में गुरुवार को अंक में प्रकाशित खबर को लेकर किया गया। क्योंकि दोनों गांव में संदिग्ध गला घोटू बीमारी से एक दर्जन जानवर की मौत हो चुकी थी। इस बारे में जानकारी देते हुए चिकित्सक ने बताया कि इन दिनों पुआल का चारा खिलाने से जानवरों में समस्या हो रही है। पुआल के अंदर फंग्स टाक्सिन के कारण मुंह से लार बनती है। इस दौरान करीब 36 से अधिक पशुओं को टीके लगाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.