बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज क्षेत्र के महुलानी खुर्द और अवस्थीपुर गांव में जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों गांवों में हुए विवाद में शामिल चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट हर्रैया में पेश किया गया। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर तनाव चल रहा था। पुलिस ने पहले समझौते का प्रयास किया, लेकिन स्थिति शांत नहीं हो सकी और विवाद बढ़ने की आशंका बनी रही। इस पर पुलिस ने महुलानी खुर्द निवासी कृष्णचंद्र यादव व बालचंद यादव तथा अवस्थीपुर निवासी शोभाराम यादव और राम प्रकाश गौड़ को हिरासत में लेकर कोर्ट में प्रस्तुत किया। एसडीएम हर्रैया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों को 14 दिन के रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्त...