गाजीपुर, मार्च 5 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के केशरूआ और सरैला गांव में होली के दौरान हुई मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल 53 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। पहली घटना तीन मार्च को केशरूआ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। होली के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में थे और कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। सूचना पर ताजपुर कुर्रा चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने संजय बिंद, आकाश, विकास, चंदन, रामविलास समेत 25 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी घटना चा...