गोपालगंज, जनवरी 2 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के दो गांवों में हुई मारपीट में दोनों तरफ से तीन लोग जख्मी हो गए। इस ममले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पड़रिया गांव के दुखी यादव 30 दिसंबर को कटेया से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में धनौती गांव के पास रात 8 बजे के आसपास सात लोगों ने घेरकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। साथ ही जेब से उन लोगों ने 12 हजार रुपए नगदी एवं चेन छीन लिए। इस मामले में दुखी यादव ने धनौती गांव के प्रेम भगत, जितेंद्र गोस्वामी, अभिषेक भगत, विवेक भगत, अंकेश भगत, बिगू भगत एवं रमाकांत भगत के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी घटना बभनी गांव की है। जहां विक्रम गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वे अपने परिवार के साथ अपनी ही जमीन में गेहूं का बीज बो रहे थे। तभी इसी गांव के पांच लोग आकर उन्हें मारपीट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.