बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। गांवों की गंदगी के निस्तारण में फैकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। प्लांट के माध्यम से मल, कीचड़ और सेप्टेज को वैज्ञानिक तरीके से उपचारित किया जाएगा। इससे एक तरफ गांवों में स्वच्छता की अलख जगेगी, तो दूसरी तरफ गंदगी से कमाई का रास्ता निकलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जिले में पहले चरण में दो एफएसटीपी स्थापित होने जा रहे हैं। छह से दस केएलडी की क्षमता के एफएसटीपी के लिए एक एकड़ भूमि की खोज हो रही है। भूमि जल भराव रहित और ठोस होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- मंडलायुक्त ने किए निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण ऐसी जमीन की खोज चल रही है, जहां से अधिक से अधिक ब्लॉक को आच्छादित किया जा सके। आबादी से यह न्यूनतम 25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.