हरदोई, मार्च 8 -- सुरसा, संवाददाता। सुरसा क्षेत्र के ऐंचामऊ और परचल गांवों के बीच हुए खूनी संघर्ष का शनिवार को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर आपसी समझौते के साथ निस्तारण करा दिया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों ने विवाद समाप्त कर भविष्य में शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया। शनिवार को दोनों गांवों के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी बिलग्राम, क्षेत्राधिकारी बिलग्राम, क्षेत्राधिकारी सदर, ब्लॉक प्रमुख बिलग्राम मुन्ना सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरसा धनंजय मिश्रा की अगुवाई में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। बैठक में दोनों गांवों के लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी और आपसी भाईचारा बनाए रखा जाएगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.