हापुड़, फरवरी 14 -- कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 950 ग्राम गांजा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात को टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि रामपुर रोड पर एक व्यक्ति थैले में गांजा लेकर खड़ा है। वहीं चितौली रोड पर भी खड़ा है। सूचना के आधार पर दो टीमें बनाई और उनको मौके पर भेजा गया। पुलिस को आता देख कर दोनों तस्कर भागने लगे। घेरा बंदी कर उनको पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि थाना हाफिजपुर के गांव घुंघराला निवासी शारिख से 500 ग्राम और मोहल्ला नवी करीम निवासी समीर उर्फ सब्बील से 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...